{"_id":"5c2d08f4bdec2256d87889c6","slug":"81546455284-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का सिंडिकेट एमपी में करा रहा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का सिंडिकेट एमपी में करा रहा खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली/शक्तिनगर। यूपी का सिंडिकेट मध्यप्रदेश के सीमांचल इलाके में तेजी से अवैध खनन करा रहा है। नियमों को ताक पर रख हो रहे खनन व परिवहन से किसानों की फसलें बर्बाद हो रहीं है, दूसरी तरफ राजस्व को चपत लग रही है। यह खुलासा मप्र के पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल के समक्ष ग्रामीणों ने किया।
ग्रामीणों की शिकायत पर गंभीर मंत्री ने डीएम से जांच करने व तत्काल खनिज अधिकारियों की टीम भेज रिपोर्ट देने का फरमान जारी कर दिया। हाल ही में मंत्री बने पटेल सोमवार को जिले के दौरे पर थे। इसी दौरान यूपी से लगने वाली गांवों के लोग मुख्यालय पहुंच गए। मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बालू माफिया रात दिन लीज स्थल से अलग पोकलेन व जेसीबी मशीन से खनन करा रहा है। रोजाना सैकड़ों ट्रक रेत बड़े ट्रकों से एमपी से यूपी भेजी जा रही है और रास्ते पड़ने वाले किसानों के खेत व फसलें बर्बाद हो रही है। इस पर मंत्री ने गंभीरता दिखाया तो डीएम अनुराग चौधरी ने खनन अधिकारी को तलब कर लिया। मंत्री पटेल ने दो टूक कहा कि अवैध खनन करने वाले किसी व्यक्ति को संरक्षण दिया गया तो संबंधितों की खैर नहीं। मंत्री के रूख का असर बुधवार को खनन क्षेत्रों में दिखाई दिया। कई स्थानों से मशीने हटाई गई तो शिकायत करने वाले ग्रामीणों के साथ कुछ अधिकारियों को मैनेज करने की कोशिशें जारी रहीं।