फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आगरा महोत्सव में एनसीएल को बेस्ट स्टॉल पुरस्कार

आगरा महोत्सव में एनसीएल को बेस्ट स्टॉल पुरस्कार

Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
आगरा महोत्सव में एनसीएल को बेस्ट स्टॉल पुरस्कार
शक्तिनगर। आगरा महोत्सव में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा लगाए गए स्टॉल को बेस्ट स्टॉल के पुरस्कार से नवाजा गया। रविवार को आगरा महोत्सव के समापन समारोह में आयोजन समिति ने एनसीएल को सम्मानित किया। एनसीएल की ओर से सहायक प्रबंधक (सिविल) सीएसआर जयवर्धन सिंह राठौर और सहायक प्रबंधक सीडीपीआर विनीत यादव ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। एनसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पीके सिन्हा एवं निदेशक मंडल ने कंपनी की इस शानदार उपलब्धि के लिए टीम एनसीएल को बधाई दी और उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों में कंपनी की भागीदारी के माध्यम से देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में दिए जा रहे एनसीएल के योगदान की महत्ता का प्रसार आम लोगों में किया जा सकेगा। बताते
विज्ञापन

चलें कि 26 अक्टूबर से शुरू हुए दस दिवसीय आगरा महोत्सव में एनसीएल का भव्य स्टॉल शुरू से ही आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। एनसीएल ने अपनी निगमित सामाजिक दायित्व योजना के तहत मध्य प्रदेश के सिंगरौली एवं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जरूरतमंद लोगों के समावेशी विकास के लिए किए जा रहे सामुदायिक विकास के कार्यों को अपने स्टॉल पर प्रमुखता से दर्शाया। इसके साथ कंपनी ने देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में दिए जा रहे अपने योगदान को भी प्रदर्शित किया। स्टॉल पर एनसीएल का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के सदस्यों सहायक प्रबंधक जयवर्धन सिंह राठौर, सहायक प्रबंधक सीडी अभिषेक कुमार एवं विवेक गौतम, सहायक प्रबंधक सीडीपीआर विनीत यादव, सहायक प्रबंधक उत्खनन उत्कर्ष अग्रवाल व प्रबंधक प्रशिक्षु कार्मिक प्रतीक दीवान ने आगुंतकों को एनसीएल के कामकाज और कोयला खनन गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। दर्शकों ने एनसीएल द्वारा विभिन्न माध्यमों से देश के विकास में दिए जा रहे योगदान को न सिर्फ समझा बल्कि कोयला खनन के क्षेत्र में आधुनिक मशीनों और पद्धतियों के इस्तेमाल के लिए एनसीएल को खूब सराहा। इस महोत्सव में गेल, आईओसीएल, एलआईसी, पीएनबी, बीएसएनएल सहित केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कई संस्थानों और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने अपने- अपने स्टॉल लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed