फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वायरल पड़ रहा भारी, दर्द से कराह रहे मरीज

वायरल पड़ रहा भारी, दर्द से कराह रहे मरीज

Fri, 14 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
वायरल पड़ रहा भारी, दर्द से कराह रहे मरीज
सोनभद्र । जिले में वायरल संक्रमण में मरीज बुखार से कम दर्द से ज्यादा कराह रहे हैं। 10 से 15 दिनों तक परेशान करने वाले वायरल का संक्रमण बढने से शुक्रवार को जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों पर बुखार के मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. पीबी गौतम ने बताया कि वायरल संक्रमण में बुखार ज्यादा तेज नहीं आता। यह दो-तीन दिन में ठीक हो जाता है लेकिन शरीर का दर्द ज्यादा तड़पाता है। मरीज ठीक से खड़ा भी नहीं हो पाता। यूं तो वायरल संक्रमण पांच से सात दिन में ठीक हो जाता है लेकिन इस बार 10 से 15 दिन तक मरीज कराह रहे हैं। इसके बाद खांसी सही होने में 20 से 25 दिन लग रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन 14 सौ से अधिक रोगियों का पंजीयन हो रहा है। जिसमें पांच सौ से अधिक लोग वायरल फीवर के पीड़ित है। उनके इलाज का जिला अस्पताल में खास इंतजाम किया गया है। उन्होंने लोगों से वायरल से बचाव के कुछ उपाय भी बताए गए हैं। सीएमएस ने वायरल संक्रमण होने पर पानी का सेवन अधिक करने, बाजार का खाना ना खाने, हल्का खाना खाने, मच्छरों से बचने के लिए फुल शर्ट पहनने और पीड़ित होने पर डॉक्टर से तत्काल परामर्श लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण...
वायरल : शरीर में तेज दर्द, बुखार, सर्दी जुकाम और खांसी।
मलेरिया : अधिकांश केस में ठंड लगकर बुखार आना, ठंड लगे बिना भी बुखार आ सकता है। भूख न लगना, पेट दर्द होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed