{"_id":"5b2bedc64f1c1baf6e8b9653","slug":"81529605574-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर पलटी ट्रक को मालगाड़ी ने घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर पलटी ट्रक को मालगाड़ी ने घसीटा
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी रिहंद पावर प्रोजेक्ट के रेल पथ पर पलटी खाली ट्रक को कोयला वाहन ट्रेन ने कई मीटर घसीट दिया। इसके बाद एक ट्रैक पर कोयला परिवहन ठप हो गया। सूचना के बाद पहुंचे अधिकारियों ने ट्रक को हटवा कर ट्रैक दुरुस्त कराया तब जाकर आपूर्ति सुचारु हुई।
एनसीएल की अमलोरी कोयला परियोजना व एनटीपीसी के रिहंद बिजली घर के बीच कोयला परिवहन के लिए पावर प्रबंधन ने दो समानांतर ट्रैक बिछाया है। बताते है कि गुरूवार के भोर में नदी से बालू लोड करने जा रहा एक खाली 10 चक्का ट्रक दो नंबर स्टेशन (करौटी) के पास ट्रैक पर पलट गया। इसी के बाद ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया और कई मीटर तक ट्रक ट्रेन वैगन में फंस कर घसीटने के बाद ट्रैक किनारे बनी दीवार व वैगन के बीच फंस गई। घटना की सूचना के बाद पावर प्रबंधन के अधिकारियों में खलबली मच गई। रिहंद के उप समादेष्टा (सीआईएसएफ) रवि कुमार शर्मा ने बताया कि घटना से एक रेल ट्रैक जाम हो गया लेकिन दूसरे ट्रैक से कोयला आपूर्ति शुरू कर दी गई। बैढन कोतवाली के नगर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि किया और कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए। उनका कहना था कि दोपहर तक ट्रैक सही हो गया और कोल आपूर्ति शुरू है।