फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिले में 27 हजार अपात्रों का बना राशन कार्ड निरस्त

जिले में 27 हजार अपात्रों का बना राशन कार्ड निरस्त

Mon, 14 Aug 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिले में 27 हजार अपात्रों का बना राशन कार्ड निरस्त
सोनभद्र। जिले में 27 हजार अपात्र लोगों का राशन कार्ड बनाया गया था। राशनकार्डों के सत्यापन के लिए बनाई गई 111 टीमों की जांच में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएसओ ने अपात्रों का राशनकार्ड निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में 725 वितरण प्रणाली की दूकानें है। इसमें शहरी क्षेत्रों में 72 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 653 दूकानें शामिल हैं। नक्सल एवं दुरूह क्षेत्रों में सर्वाधिक वितरण प्रणाली की दूकानें संचालित हो रही हैं। इन क्षेत्रों के कोटेदार ने मनमानी करते हुए अपात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बनवा दिया। इतना ही नहीं दो से पांच हजार लोग गांव और शहर दोनों जगह राशन कार्ड बनवा लिया था। डीएम पीके उपाध्याय ने राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्रों में राशन कार्डों का सत्यापन करने के लिए 111 टीमों का गठन करते हुए निष्पक्ष ढंग से जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी एसडीएम और तहसीलदार को सत्यापन की मानिटरिंग करने का निर्देश दिया था। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में करीब तीन लाख 29 हजार कार्डधारक हैं। इनमें 58000 अंत्योदय और दो लाख 61 हजार चार सौ पात्र गृहस्थी के कार्डधारक हैं। बताया कि राशनकार्डों का सत्यापन किया गया तो करीब 27 हजार कार्डधारक अपात्र मिले। कहा कि अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। शासन को निरस्त किए गए कार्डों पर अनाज और केरोसिन न मिले इसके लिए लिखापढ़ी करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि सत्यापन रिपोर्ट को ऑनलाइन फिडिंग करने का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed