{"_id":"598b47944f1c1bfd3e8b4599","slug":"81502300052-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर निकली रैली
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने बुधवार को नगर में रैली निकाली। नारेबाजी की और तहसील परिसर में सर्वदलीय एक दिवसीय महापंचायत का आयोजन किया। इसमें दुुद्धी के जिला बनने तक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। चेताया गया कि यदि जिले की घोषणा नहीं हुई तो जनता सड़क पर उतरेगी।
मुख्य अतिथि विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग हो रही है। चुनाव से पहले वे भी इस आंदोलन में संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व कर चुके हैं। इसलिए मांग पूरा कराने का दायित्व भी मेरा है। इसे पूरा कराने के लिए सरकार तक बात पहुंचाई जा चुकी है। इसे सदन में भी पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा। संघर्ष मोर्चा के दिनेश अग्रहरि, रामपाल जौहरी, प्रभु सिंह, कुलभूषण पांडेय, रामलोचन तिवारी, सोनबच्चा अग्रहरि, नंदलाल गुप्ता, कमलेश कमल, ममता मौर्या, किरन सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जरुरत एवं गरीब आदिवासियों की पीड़ा सरकार अनदेखी नहीं कर सकती। इस आदिवासी क्षेत्र का विकास बहुत पीछे है। इसके विकास के लिए दुद्धी को आदिवासी जिला घोषित करना आवश्यक है। इस मौके पर संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अवध नारायण यादव, विरजन पनिका, भागीरथी मौर्य, रामअजोर भारती, अछैवर नाथ, कमलेश मोहन, आशीष गुप्ता, सत्यनारायण यादव, गणेश जायसवाल, चंदू केवट, धर्मेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संचालन दिनेश अग्रहरि ने किया।