{"_id":"59440b2d4f1c1b64518b48ee","slug":"81497631533-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बंद होने से नाराज वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बंद होने से नाराज वकीलों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में स्टेट बैंक का लगा एटीएम करीब माह भर से बंद होने से नाराज वकीलों ने शुक्रवार को एटीएम के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया और बैंक के मैनेजर के विरुद्ध नारेबाजी की। शीघ्र एटीएम नहीं खोले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश राय एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर मिश्र एडवोकेट ने कहा कि कचहरी परिसर में एटीएम लगवाए जाने का जो मुख्य मकसद रहा उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। पूर्व एसबीए अध्यक्ष प्रभाकर राम पाठक एवं डीबीए महामंत्री अतुल पटेल एडवोकेट ने कहा कि अगर शीघ्र एटीएम नहीं खुलवाया जाता तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में ओम प्रकाश शर्मा, सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेंद्र चौधरी, डीके मौर्या, शारदा प्रसाद मौर्या, कृष्ण कुमार तिवारी, अशोक कनौजिया, रामकिंकर पांडेय आदि शामिल रहे।