{"_id":"5e97373f8ebc3e78b12b36b9","slug":"800-quintals-of-wheat-procured-at-seven-purchasing-centers-sonbhadra-news-vns520507686","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात क्रय केंद्रों पर हुई 800 क्विंटल गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात क्रय केंद्रों पर हुई 800 क्विंटल गेहूं खरीद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 61 क्रय केंद्रों पर बुधवार से गेहूं की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन 54 केंद्रों पर कोई खरीद नहीं हुई जबकि सात केंद्रों पर 800 क्विंटल गेहूं खरीद हुई। ऑनलाइन टोकन लेकर जाने वाले किसानों का ही खरीद किया जा रहा है।
शासन ने जिला प्रशासन को वर्ष 2020-21 में 56500 मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने का लक्ष्य दिया है। कोराना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लाकडाउन के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से किसानों को बारी-बारी से बुलाकर गेहूं क्रय करने की व्यवस्था की गई है। ताकि सोशल डिस्टेंस बना रहे। गेहूं क्रय करने के लिए राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 61 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें पीसीएफ के 38, खाद्य विभाग के 15, नेफेड के तीन, एनसीपीएफ के दो, एफसीआई के एक और कर्मचारी कल्याण निगम के दो क्रय केंद्र शामिल हैं।
केंद्रों पर गेहूं खरीद करने के लिए तौल मशीन, बोरा आदि का समुचित प्रबंध कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 2019-20 में गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल था। जबकि सरकार ने 2020-21 में गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। पहले दिन सात केंद्रों पर करीब आठ सौ क्विंटल गेहूं खरीदे जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। कहा कि ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने वाले किसानों की ही गेहूं खरीद की जाएगी।