फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   80 new corona patients found in Sonbhadra in 24 hours, 57 from Mayorpur

सोनभद्र में 24 घंटे में मिले 80 नए कोरोना मरीज, 57 म्योरपुर के

Thu, 13 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
80 new corona patients found in Sonbhadra in 24 hours, 57 from Mayorpur
जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 24 घंटे में 80 नए केस सामने आए हैं। इसमें 57 मरीज सिर्फ म्योरपुर ब्लॉक के हैं। इस ब्लॉक में कोरोना की रफ्तार दिल्ली और लखनऊ जैसे बड़े शहरों की तरह बढ़ रही है। जिले के कुल एक्टिव केस 319 में से पौने तीन सौ मरीज इसी ब्लॉक के हैं। औद्योगिक इकाइयों के आवासीय परिसरों में तेजी से नए मरीज मिल रहे हैं। फिलहाल सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले के अंतिम छोर पर स्थित म्योरपुर ब्लॉक के अंतर्गत रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर और बीजपुर जैसे प्रमुख रहवासी इलाके हैं। इसी क्षेत्र में एनटीपीसी, विद्युत उत्पादन निगम, लैंको, हिंडाल्को, ग्रासिम जैसी प्रमुख औद्योगिक इकाइयां, सीआईएसएफ का कैंप भी है। नए मरीज इन्हीं क्षेत्रों से ज्यादा मिल रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो एक सप्ताह पहले जिले में कोरोना के नौ सक्रिय मामले थे, जो अब बढ़कर 319 तक पहुंच गए हैं। इसमें पौने तीन सौ मरीज बस म्योरपुर ब्लॉक के हैं। बृहस्पतिवार को मिले 80 मरीजों में से 57 इसी क्षेत्र के थे। इसके अलावा राबर्ट्सगंज के 14, चोपन के छह और बभनी में तीन मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए इलाके में कांटेक्ट ट्रेसिंग को तेज किया गया है। निगरानी समितियां बाहर से आने वालों पर नजर रख रही हैं। पंचायती राज विभाग के माध्यम से दवाओं का छिड़काव और साफ सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

नए मरीजों में सात किशोर
बृहस्पतिवार को मिले कोरोना के नए मरीजों में सात किशोर हैं। इनकी उम्र 13 से 17 के बीच की है। कोरोना की इस तीसरी लहर में सबसे ज्यादा युवा ही संक्रमित हो रहे हैं। इनके अलावा 42 मरीज ऐसे हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 के बीच है। अन्य मरीज इससे अधिक उम्र वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed