फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   80 colleges will be investigated for scholarship

छात्रवृत्ति को लेकर 80 कॉलेजों की होगी जांच

Tue, 02 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
80 colleges will be investigated for scholarship
सोनभद्र। जिन स्कूलों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया गया है उनकी जांच कराई जाएगी। सीडीओ की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहित कुल चार विभाग जांच कर रहे हैं। इसमें स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या, मान्यता, विषय, शुल्क रजिस्टर आदि की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जांच के दायरे में जिले के कुल 80 महाविद्यालय, आटीआई कॉलेज, बीटीसी, बीएड कॉलेज हैं। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का बोझ गरीब परिवार के लोगों पर न पड़े इसलिए उन्हें छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो इस बार कई चरण के सत्यापन के बाद ही शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी क्रम में सभी कॉलेजों की विस्तृत जांच का निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग कॉलेजों की जिम्मेदारी दी गई है। यहां छात्र-छात्राओं के अभिलेख जांचें जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह जांच हो रही है। कॉलेजों की जांच में केवल समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक और दिव्यांक जन सशक्तीकरण अधिकारी ही नहीं बल्कि एसडीएम स्तर के अधिकारी भी लगाए गए हैं। स्कूलों में मुख्य रूप से नामांकित बच्चों की संख्या, वहां ली जाने वाली फीस, पढ़ाए जाने वाले विषय, मान्यता आदि की जांच होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed