फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   79 check dams will be constructed in ten blocks under MNREGA

Sonebhadra News: दस ब्लॉकों में मनरेगा से 79 चेकडैम का होगा निर्माण

Tue, 20 May 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
79 check dams will be constructed in ten blocks under MNREGA
जल संकट से जूझ रहे जिले में वर्षा जल संचयन के लिए चेकडैम का निर्माण होगा। हर ब्लॉक में 7-8 चेकडैम बनाए जाएंगे। इनका निर्माण उन पहाड़ी नालों व नदियों पर होगा, जो हर साल बारिश में उफनाती हैं।
विज्ञापन

यह पानी कुछ दिनों में ही बहकर बड़ी नदियों में चला जाता है। चेकडैम के माध्यम से पानी संग्रहित कर इसे सिंचाई के इस्तेमाल में लाया जाएगा। इससे भूजल स्तर को भी नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

चौतरफा पहाड़ियों से घिरे जिले में पानी का संकट गंभीर है। वर्षा के दिनों में उफनाने वाले पहाड़ी नाले गर्मी में पूरी तरह सूख जाते हैं। इनमें पशुओं के पेयजल के लिए भी पानी नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षा जल प्रबंधन की समुचित योजना न होने से सैकड़ों गांवों में लोग पानी के संकट से जूझने को विवश हैं। इससे फसलों की सिंचाई भी प्रभावित होती है। जलसंकट से निपटने के लिए प्रशासन ने वर्षा जल संचयन की योजना बनाई है।
सीडीओ जागृति अवस्थी की पहल पर हर ब्लॉक में वहां की जरूरत के अनुसार 7-8 चेकडैम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूरे जिले में 79 चेकडैमों के निर्माण के लिए स्थल का चयन किया गया है।
इसे बरसात से पहले 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह चेकडैम पहाड़ी नदी, नालों के पास बनाए जाएंगे, जिससे पानी संग्रहित करने में मदद मिलेगी। छोटे-छोटे चेकडैम में लगभग 419697 क्यूबिक मीटर जल भराव होगा और लगभग 1044.10 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
यह कार्य मनरेगा के तहत कराया जाना है। एक चेकडैम के निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये तक खर्च का अनुमान है। मनरेगा के तहत कार्य से गांव के मजदूरों को भी काम मिलेगा।


मनरेगा के माध्यम से इस सत्र में 79 चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। काम भी शुरू करा दिया गया है। 30 जून तक इसे पूरा कर लिया जाएगा, ताकि बरसात का पानी इसमें संग्रहित किया जा सके। चेकडैम बनने से सिंचाई की समस्या का भी समाधान होगा। -रवींद्र वीर सिंह, उपायुक्त मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article