{"_id":"5eff69b68ebc3e432d369d99","slug":"79-69-lakh-saplings-to-be-planted-in-the-district-sonbhadra-news-vns53363298","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगाए जाएंगे 79.69 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगाए जाएंगे 79.69 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 79.69 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले को आठ जोन व 67 सेक्टरों में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह जानकारी जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने दी। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के तहत प्रदेश में पांच जुलाई को एक दिन में 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। इसके तहत सोनभद्र में 79.69 लाख पौधरोपण का लक्ष्य तय किया गया है। कहा कि व्यक्ति खाना-पानी के बिना तो कुछ रोज जिन्दा तो रह सकता है लेकिन आक्सीजन के बिना इन्सान तो जिन्दा नहीं रह सकता हैं। यह आक्सीजन पेड़ व वनों से ही मिलता है। जहां पर्याप्त मात्रा में पेड़/पौधे होते हैं,वहां के लोंगों की सेहत अच्छी रहती है और जहां पेड़/पौधों/वनों की कमी होती है,वहा का पर्यावरण सन्तुलन बिगड़ जाता है। पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का विपरीत असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए सरकार की महत्वांकाक्षी योजना वन महोत्सव के तहत एक गॉव-एक बाग योजना को भी जिले में अमलीजामा पहनाया जा रहा है। पौधरोपण को जन आंदोलन का रूप देने की कोशिश की जा रही है, ताकिजिले में पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
उधर, पौध रोपण अभियान व एक गांव-एक बाग योजना के तैयारियों के सिलसिले में नोडल अधिकारी बनाए गए प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी पौध रोपण स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। गड्ढों की खुदाई हो चुकी है। अधिकांश पौधों को रोपे जाने वाले स्थलों पर पहुंचाया जा चुका है। जहां पौधों की अतिरिक्त मांग की जा रही है, वहां पर भी फलदार व ईमारती, शोभाकार पौधे भी भेजने की प्रक्रिया चल रही है। बताया कि सोनभद्र जिले में 79.69 लाख पौधे रोपित किये जाने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत 5 जुलाई को एक दिन में 25 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। पौधरोपण लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले को आठ जोनों व 67 सेक्टरों में बांटा गया है। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र कार्यालय को कन्ट्रोल रूम खोला गया है। फलदार पौधों में आम, अमरूद, आंवला, सहजन व ईमारती पौधों में शीशम, सागौन, नीम, पाकड़, बरगद, बॉस आदि अच्छे किश्म के पौधोें की आपूर्ति की गयी है।