{"_id":"67e840074a88b7b5a006e614","slug":"78-gram-panchayats-became-tb-free-pradhans-were-honored-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-126258-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: टीबी मुक्त हुईं 78 ग्राम पंचायतें, सम्मानित हुए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: टीबी मुक्त हुईं 78 ग्राम पंचायतें, सम्मानित हुए प्रधान
विज्ञापन
जिले की 78 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इन पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी के चित्र से बना स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले वर्ष 2023 में 13 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था।
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने संबंधित प्रधानों को प्रोत्साहित करते हुए गांव का यह दर्जा आगे भी बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने टीबी रोगियों को गोद लेने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया। इस मौके पर टीबी रोगियों को पोषण किट का वितरण किया गया।
इस किट में भूना चना, बादाम, लाई, गुड़ सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री है। डीएम ने कहा कि ग्रामीण जन को जागरूक किया जाय। अपने घर को साफ-सुथरा रखें, साफ पानी का प्रयोग करें, परिजन अपने छोटे-छोटे बच्चों को साफ-सफाई रखने की जानकारी देते रहें।
विज्ञापन
बच्चों को गंदगी से होने वाले बीमारियों की भी जानकारी दें, जिससे बच्चे स्वच्छता अपनाते हुए खुद को स्वस्थ्य रख सकें। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, इसलिए बच्चों को बाहर कम निकलने की जानकारी दी जाए, तेज धूप से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
कार्यक्रम में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ डॉ. आरजी यादव, निक्षय मित्र राखी जायसवाल, रवींद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।