फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   75 percent attendance is mandatory in Obra College

Sonebhadra News: ओबरा महाविद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

Mon, 18 Dec 2023 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
75 percent attendance is mandatory in Obra College
ओबरा। स्थानीय राजकीय पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए अब 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। प्राचार्य ने सोमवार को निर्देश जारी कर दिया।
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने को लेकर छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य से नियमित छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य किए जाने की मांग की थी। छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी ने बताया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से अरबों रुपये सालाना खर्च करने के बावजूद शिक्षा का स्तर ऊपर नहीं उठ पा रहा है। कई विषयों में शिक्षक होने के बावजूद छात्र कक्षा में पढ़ाई करने नहीं जा रहे है। वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए भी विश्वविद्यालय इन प्रमाणों के आधार पर छात्रों की परीक्षा लेते रहे हैं और उन्हें उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र बांटते रहे हैं। सरकार भी इन सबसे अवगत हैं। सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बिना शिक्षक के विषयों में छात्रों का नामांकन जायज है, बिना कक्षा के गए छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति का प्रमाण दिया जा सकता है। इस दौरान आदर्श गुप्ता, सत्येंद्र यादव, आनंद कुमार, अमित पांडेय, सिद्धार्थ पटेल, आशु यादव, संजय पांडे, नितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed