फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   75.31 percent voting in five gram panchayats, counting will take place tomorrow

पांच ग्राम पंचायतों में 75.31 फीसदी मतदान, कल होगी मतगणना

Sun, 09 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
75.31 percent voting in five gram panchayats, counting will take place tomorrow
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदान के पहले अलग-अलग पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत की वजह से टला चुनाव रविवार को कराया गया। सभी पांच ग्राम पंचायतों में मिलाकर औसत 75.31 फीसदी मतदान हुआ। दिन में तापमान कम होने के कारण लोग मतदान करने के लिए पहुंचे। सर्वाधिक मतदान घोरावल के गुरेठ ग्राम पंचायत में कराया गया। गुरेठ, तरावां, करमांव, सरईगाढ़ और खरौंधी ग्राम पंचायत में हुए मतदान की मतगणना 11 मई को करायी जाएगी।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कुल 21 बूथों पर मतदान कराया गया। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए कराए गए मतदान में शाम तक घोरावल के गुरेठ ग्राम पंचायत में 83.93 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह राबर्ट्सगंज ब्लाक के तरांवा में 62.05 फीसदी, नगवां के सरईगाढ़ में 70.25 फीसदी, चतरा के करमांव में 80.15 व कोन के खरौधी में 80.21 फीसदी मतदान कराया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया।
विज्ञापन

घोरावल: ब्लॉक के गुरेठ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान शुरू होने के बाद 2 बजे तक मतदान की गति तेज रही। शाम 6 बजे तक लगातार मतदाता आते रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।एडीओ आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि गुरेठ ग्राम पंचायत में लभगभ 1550 मतदाता हैं, जिनमें से करीब 83.93 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। यहां वोट डालने के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे। एसडीएम जैनेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कोन ब्लाक के खरौंधी में कुल 2656 मतों के सापेक्ष 2150 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां एसडीएम और सीओ ओबरा ने निरीक्षण किया। रामगढ़ के करमांव व नगवां के सरईगाढ़ में भी सुबह से शाम तक मतदाताओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed