{"_id":"65c3be1ff905c5173a0a39cb","slug":"72-thousand-teacher-recruitment-candidates-submitted-memorandum-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-109183-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 72 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 72 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोर्ट के आदेश के बाद नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को 72 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। विभाग पर कोर्ट के आदेशों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शीघ्र समाधान कराने की गुहार लगाई।
अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के जरिए बताया कि बेसिक विभाग में 72825 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर 2011 को विज्ञापन जारी किया गया था। अनेक मुद्दों पर विवाद के कारण मामला कोर्ट में चला गया। समय-समय पर सुप्रीम कोर्ट से अनेक अंतरिम आदेश पारित किए गए। इसी आदेशों में 7 दिसंबर 2015 को सुप्रीम कोर्ट ने 12091 उम्मीदवारों को 6 सप्ताह के भीतर नियुक्त करने के लिए कहा था, लेकिन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद, वह दोबारा कोर्ट में गए। गत 12 जनवरी को आदेश पारित कर आदेश का अनुपालन समयबद्ध तरीके से करने को कहा गया है।
बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। अभ्यर्थियों ने कहा कि रामराज्य की स्थापना के साथ 12091 लिस्ट में चयनित प्रदेश भर के बेरोजगारों के घर में दीपक जलाने की कृपा करें। ज्ञापन देने वालों में उमाकांत शुक्ल, विमलेश धर दुबे, इंद्रजीत पाठक, जिमी जायसवाल, पंकज श्रीवास्तव, विशेष पाठक, मनोज मौर्य, संजय चतुर्वेदी, देवेंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।