{"_id":"5c63067ebdec2273792f4779","slug":"71549993598-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 3475 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 3475 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के 71 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्डं की परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की प्रारंभिक हिंदी में 28696 परीक्षार्थी थे। इनमें से 25229 बच्चों ने परीक्षा दी। इंटर के सामान्य आधारित विषय में पंजीकृत 283 बच्चों में से 275 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बीमा सिद्धांत में पंजीकृत एक बच्चे ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में इंटर की सामान्य हिंदी में...बच्चों को शामिल होना था, लेकिन ...परीक्षार्थी शामिल हुए। 19 सेक्टर व तीन जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
परीक्षा शुरू होने के घंटे भर पूर्व ही केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। परीक्षा के दौरान कमरों में भी कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों पर नजर गड़ाए हुए थे, ताकि कोई नकल न कर सके। प्रथम पाली में हाईस्कूल की प्रारंभिक हिंदी में 28696 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन किन्हीं कारणवश 3467 परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए। इंटर के सामान्य आधारित विषय में पंजीकृत 283 बच्चों में से 275 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और आठ ने परीक्षा दी। राबर्ट्र्सगंज नगर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जनता इंटर कालेज परासी, जय ज्योति इंटर कालेज, नव ज्योति इंटर कालेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर का सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। डीआईओएस फूलसिंह यादव ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण किया।