फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   उत्कृष्ट कार्य के लिए एनसीएल के कई क्षेत्र पुरस्कृत

उत्कृष्ट कार्य के लिए एनसीएल के कई क्षेत्र पुरस्कृत

Fri, 30 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए एनसीएल के कई क्षेत्र पुरस्कृत
शक्तिनगर(सोनभद्र)। बेहतरीन कार्य के लिए झिंगुरदा व बीना के साथ एनसीएल के कई क्षेत्रों को गुरुवार की शाम में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। एनसीएल के स्थापना दिवस के मौके पर कंपनी के कर्मी व सोनभद्र व सिंगरौली के कई खिलाड़ी भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के 34 वें स्थापना दिवस समारोह में गुरुवार को कंपनी से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों में कंपनी के उत्कृष्ट क्षेत्रों (एरिया) को पुरस्कृत किया गया। कंपनी के बीना कोयला क्षेत्र में स्थित स्टेडियम में स्थापना दिवस के केंद्रीय कार्यक्रम में एनसीएल प्रबंधन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। खान संरक्षा (सेफ्टी) के क्षेत्र में सर्वोत्तमकार्य करने के लिए झिंगुरदा क्षेत्र अव्वल रहा। जबकि जयंत क्षेत्र पर्यावरण प्रबंधन में पहले पायदान पर रहा। इसी तरह डिपार्टमेंटल अधिभार हटाव (ओबीआर) में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज करने में अमलोरी क्षेत्र ने पहला स्थान प्राप्त किया। दुद्धीचुआ क्षेत्र ने सर्वाधिक कोयला डिस्पैच (प्रेषण) वृद्धि में पहले स्थान के साथ सिस्टम कैपेसिटी युटिलाइजेशन में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज कराने में भी सम्मान हासिल किया। कृष्णशिला क्षेत्र को सर्वाधिक लाभ अर्जित करने के लिए पुरस्कृत किया गया। सर्वाधिक ड्रैगलाइन कैपेसिटी युटिलाइजेशन में बीना क्षेत्र को पुरस्कार से नवाजा गया। निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यों को बेहतरीन तरीके से क्रियान्वयन करने के लिए एनसीएल मुख्यालय व निगाही क्षेत्र को सम्मानित किया गया। जयंत क्षेत्र को कैपिटल एक्सपेंडिचर व कोयला के स्टॉक में सर्वाधिक कमी के लिए पुरस्कृत किया गया। कोयले की गुणवत्ता के लिए अमलोरी क्षेत्र को पुरस्कार दिया गया। ककरी क्षेत्र को सर्वाधिक अतिक्रमण हटवाने के लिए सम्मान मिला। इनोवेशन टेक्निकल तकनीक क्षेत्र में नई रचना की श्रेणी में एनसील की बीना परियोजना से श्री अनुराग शाह एवं उनकी टीम व केंद्रीय कर्मशाला से नीरज शर्मा एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। इसी श्रेणी में अमलोरी परियोजना के माइन मैनेजर के पद पर भंवर सिंह को पुरस्कृत किया गया। इनोवेशन नॉन टेक्निकल (गैर तकनीक) क्षेत्र में नई रचना श्रेणी में महाप्रबंधक ककरी क्षेत्र एलपी गोडसे को घाटे में चल रही परियोजना को लाभ की ओर ले जाने के लिए सम्मानित किया गया। जीएसटी पर बुकलेट जारी करने के लिए एनसीएल मुख्यालय में पदस्थ हेमंत सिंधवानी को पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी श्रेणी में स्वछता ही सेवा के अंतर्गत आयोजित बेहतरीन प्रदर्शनी के लिए उप महाप्रबंधक कार्मिक एसएस हसन, स्टाफ अधिकारी कार्मिक जयंत प्रियरंजन कुमार एवं प्रदर्शनी आयोजन से जुड़ी टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

.............
शक्तिनगर। स्थापना दिवस के मौके पर कई क्षेत्रों के कर्मचारियों को बहादुरी व व्यक्तिगत एक्सिलेंस अवार्ड दिया गया। जयंत परियोजना के इलेक्ट्रिशन बलिस्टर राम, कृष्णशिला परियोजना के अशोक कुमार, सतीश भारद्वाज एवं बीना परियोजना के शिवेंद्र झा को बहादुरी पुरस्कार दिया गया। इसी तरह खड़िया परियोजना के आरके जैन, जयंत परियोजना के रजत कुमार यादव, एनसीएल मुख्यालय से प्रकाश राय व जीपी सिंह एवं नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में पदस्थ कोरल वर्मा को व्यक्तिगत एक्सिलेंस अवॉर्ड दिया गया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में एनसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों से आए हुए स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाप्रबंधक बीना क्षेत्र राजेंद्र राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed