{"_id":"5bdb42a4bdec22233165ddcc","slug":"71541096100-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनी और चतरा के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनी और चतरा के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डाला। सेवा समर्पण संस्थान की तरफ से आयोजित बनवासी खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार की शाम समापन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर समापन समारोह का शुभारंभ किया। इसमें चतरा और बभनी के खिलाडिय़ों का दबदबा बना रहा।
सौ मीटर सीनियर बालक में रविंद्रनाथ चतरा प्रथम, कृष्ण कुमार दुद्धी द्वितीय, सौ मीटर सब जूनियर बालक में जितेंद्र कुमार चतरा प्रथम, अरूण कुमार बभनी द्वितीय, सौ मीटर जूनियर बालक में विकास कुमार चतरा प्रथम, कपिल राज द्वितीय, दो सौ मीटर में जितेंद्र कुमार प्रथम, दो सौ मीटर सीनियर बालक में रविंद्रनाथ चतरा प्रथम,सौ मीटर जूनियर बालिका में बसंती चतरा प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग सौ मीटर में मानती राबटर्सगंज प्रथम, गोलाफेंक जूनियर बालक में सुरेंद्र बभनी प्रथम, बालिका में सुगवंती चतरा प्रथम, लंबीकूद सब जूनियर बालिका में सुमन कुमारी बभनी प्रथम, बालक वर्ग में विकास कुमार चतरा प्रथम, लंबीकूद जूनियर बालक में सुरेंद्र कुमार बभनी प्रथम, सीनियर बालक में सुरेंद्र बभनी प्रथम, तीरंदाजी में प्रदीप कुमार, शांतेश्वर, सविता कुमारी, अंजली, अमेरिका प्रसाद, जय प्रकाश की टीम प्रथम रही। मैराथन, खो खो, कबड्डी में बभनी, राबटर्सगंज और चतरा की टीम अव्वल रही। प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद ने खेल को मानसिक और शारीरिक दोनों दृष्टि से उपयोगी बताते हुए सभी का आभार ज्ञापित किया। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के यूनिट हेड टीवी राव ने कहा कि परंपरागत खेल प्रतियोगिताएं पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधती हैं। बताया गया कि सोनभद्र की विजेता टीम सुल्तानपुर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। विजेताओं को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन मनोज ने किया । इस मौके पर विधायक संजीव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, रमेश मिश्रा, रमेश ओझा, शिव प्रसाद, रविंद्र, धीरेंद्र, बबलू आदि मौजूद रहे।