फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण खुद रहें सजग

योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण खुद रहें सजग

Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण खुद रहें सजग
रेणुकूट। ग्राम स्वराज अभियान के तहत शनिवार को म्योरपुर ब्लॉक के पाटी गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री शारदा खरवार ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री शारदा खरवार ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं उज्जवला, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी। कहा कि हर व्यक्ति को स्वयं भी जागरूक होना चाहिए, जिससे की वह इन योजनाओं का लाभ ले सके। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा आईटी विभाग राज वर्मा ने मिशन इंद्रधनुष, आयुष्मान भारत योजना व मुद्रा योजना, उजाला, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय योजना की विस्तृत जानकारी दी। पिपरी सेक्टर संयोजक प्रदीप सिंह रानू ने प्रदेश सरकार के एक वर्ष मे हुए कार्यो को एक साल नई मिसाल के तहत जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा जुगैल मंडल उपाध्यक्ष अजय पाठक, अंशु पाल, रेनुकूट सेक्टर संयोजक अरूण सिंह, ग्राम प्रधान पति रामनाथ खरवार, सेक्रेटरी शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed