फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अब सोनभद्र में लगातार चलेगा अभियान

अब सोनभद्र में लगातार चलेगा अभियान

Fri, 19 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अब सोनभद्र में लगातार चलेगा अभियान
फोटो 13
विज्ञापन

अब सोनभद्र में लगातार चलेगा अभियान
23 जनवरी तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
सोनभद्र। अपर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर प्रवर्तन वीके सिंह ने कहा कि सोनभद्र में विशेष चेकिंग अभियान अब लगातार चलेगा। विशेष चेकिंग अभियान को 23 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। जिले के तीनों एआरटीओ, तीन बाहर के एआरटीओ 23 जनवरी तक ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करेंगे। उसके बाद आठ आठ घंटे की शिफ्ट में लगातार जिले के एआरटीओ को चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

कहा कि दस दस दिन के लिए आस पास के एआरटीओ की ड्यूटी तब तक सोनभद्र में लगायी जाएगी जब तक ओवरलोड पूरी तरह से बंद न हो जाएगा। कहा कि वह दस जनवरी से लेकर आज तक की रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपेंगे। कहा कि पीएसी के मिल जाने से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने में अफसरों को आसानी होगी। कहा कि ई चालान करने के साथ ही विभागीय अफसर मोटर मालिकों को अंडर लोड चलने की अपील कर रहे हैं। माना कि ई चालान में कुछ दिक्कतें आ रही है। एक साथ सैकड़ों वाहनों के चालान करने के दौरान कुछ दिक्कतें आ रही हैं उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। वाहन चेकिंग के दौरान अगर असामाजिक तत्व समस्या खड़े करते हैं तो यह लॉ एंड आर्डर के दायरे में आता है। इसके लिए संबंधित एआरटीओ को जिलाधिकारी और एसपी को बताने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी यहां पर कुछ कमियां मिली है इसकी रिपोर्ट सीधे ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के जरिये शासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed