{"_id":"597cd9774f1c1b6f108b48cf","slug":"71501354359-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर ने सिक्का लेने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर ने सिक्का लेने से किया इंकार
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार को एक व्यक्ति दो हजार का सिक्का जमा करने पहुंचा। लेकिन मैनेजर ने सिक्का जमा करने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत पीड़ित गणेश दूबे ने पुलिस से की। कोतवाली में सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने मैनेजर को तलब किया। इसके बाद मैनेजर सिक्का लेने को तैयार हुए।
दोपहर करीब 12 बजे राबर्ट्सगंज के रहने वाले गणेश दूबे बैंक में दस-दस के सिक्के जमा करने के लिए पहुंचे। कर्मचारी ने सिक्का लेने से मना किया तो गणेश ने मैनेजर से शिकायत किया। लेकिन मैनेजर ने भी सिक्का बाजार में चलाने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली जाकर सीओ को सिक्का जमा न करने से संबंधित शिकायती पत्र सौंपा। सीओ ने तत्काल मैनेजर को बुलवाया और उससे पूछा कि किसके आदेश पर सिक्का नहीं लिया जा रहा है। सीओ का कड़ा रूख देख मैनेजर गोल मटोल जवाब देने लगे। क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि बैंक मैनेजर ने सिक्का जमा कराने से मना किया था। लेकिन मामला उनके संज्ञान में आने पर मैनेजर ने गणेश का सिक्का जमा कर लिया।