फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   68.6 mm of rain in 48 hours, life is miserable

48 घंटे में 68.6 एमएम की बारिश, जनजीवन बेहाल

Thu, 16 Sep 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
68.6 mm of rain in 48 hours, life is miserable
महज 48 घंटों में 68.6 एमएम की बारिश ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। नदी-नाले फिर से उफना गए हैं। बांधों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। सोन नदी में प्रति घंटे छह सेमी की वृद्धि देख प्रशासन सतर्क हो गया है। नदी खतरे के निशान से अभी छह मीटर नीचे है। बाढ़ प्रभावित 117 गांवों में राजस्व कर्मियों को कैंप करते हुए वहां के हालात पर नजर रखने को कहा गया है। उधर, खेतिहर तबका प्रफुल्लित है। बारिश से धान की फसलों को भरपूर पानी मिला है। मंगलवार शाम से हो रही बारिश का क्रम बुधवार को पूरे दिन और रात जारी रहा। रुक-रुक कर तेज बारिश बृहस्पतिवार की सुबह तक होती रही। इसके बाद आसमान साफ हुआ। पहले से ही बदहाल नगर की जलनिकासी व्यवस्था बारिश के बाद और भी बदतर हो गई है। मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पानी लगा हुआ है। लोगों को इसी पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। नगर के उत्तर मोहाल, अंबेडकरनगर, इमरती कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी लग गया है। वहीं जर्जर मकानों के ढहने का खतरा बढ़ गया है। दूसरी ओर किसान इस बारिश को धान की फसल के लिए काफी अनुकूल मान रहे हैं। सब्जी की फसल को पानी रुकने से क्षति हो सकती है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी जनार्दन कटियार ने बताया कि टमाटर, मिर्च, बैंगन, करैला आदि सब्जियों के सड़ने की आशंका है। लिहाजा किसान खेत से पानी निकालने का प्रबंध करें। मौसम साफ होते ही कीटनाशक का छिड़काव करें। इससे फसलों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed