{"_id":"5c9fb199bdec22140c42c20f","slug":"61553969561-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस कर्मियों को छुट्टी के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस कर्मियों को छुट्टी के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पुलिसकर्मियों को अब छुट्टी के लिए पुलिस अफसरों का चक्कर नही लगाना होगा। लीव मैनेजमेंट सिस्टम एप के जरिए पुलिस कर्मी अपने एंड्राएड मोबाइल फोन से एप पर प्रार्थनापत्र दे सकेंगे। एसओ तीन दिन, सीओ सात दिन और एएसपी 14 दिन की छुट्टी मंजूर कर सकेंगे।
अभी तक सिपाहियों को अवकाश लेने के लिए थाना प्रभारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर प्रार्थना पत्र देना पड़ता था या मुंशी के जरिए भेजवाना पड़ता था। इंचार्ज जिसको चाहते थे उसको अवकाश देते थे या अपने अधिकार क्षेत्र से अधिक दिन का अवकाश देने के लिए सीओ, एएसपी को अग्रसारित करते थे। लेकिन अब इंचार्ज अवकाश देने में आनाकानी नहीं कर सकेंगे। पुलिस प्रशासन ने पुलिस कर्मियों को लीव मैनेजमेंट सिस्टम एप के जरिए अपने एंड्राएड मोबाइल फोन से एप पर प्रार्थनापत्र देने की व्यवस्था शुरू कर दी है। कर्मियों के ऑनलाइन आवेदन पर थानाध्यक्ष तीन दिन, सीओ सात दिन और एएसपी 14 दिन की छुट्टी को मंजूरी दे सकेंगे। यह व्यवस्था लागू होने से पुलिस कर्मी गदगद हो गए हैं। जिले में तैनात कई सिपाहियों ने नाम न छापने की बात कहते हुए कहा कि थाना प्रभारी अपने चहेतों को ही उनके मुताबिक अवकाश देते थे। शेष कर्मियों को अवकाश देने में आनाकानी करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि लीव मैनेजमेंट सिस्टम एप के जरिए पुलिस कर्मियों को अवकाश दिया जा रहा है।