फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भवन निर्माण के लिए धनराशि न भेजने वालों पर हो कार्रवाई

भवन निर्माण के लिए धनराशि न भेजने वालों पर हो कार्रवाई

Tue, 12 Feb 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
भवन निर्माण के लिए धनराशि न भेजने वालों पर हो कार्रवाई
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को ली। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है वहां निर्माण पूरी पारदर्शिता के साथ शुरू करा दिया जाए। जिले में चयनित 159 स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण मानकों को पूरा करते हुए गुणवत्तापूर्वक कराया जाय। निर्माण कार्य- में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने समय से ग्राम प्रधानों को आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए धनराशि खाते में न भेजने पर नाराजगी जाहिर की और संबंधितों के खिलाफ उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि भवनों का निर्माण में मानक किा विशेष ध्यान दिया जाय। केंद्रों को मूलभूत सुविधाओं को पूरा कराकर ही हैंडओवर किया जाय। निर्माण कार्य के दौरान खराब किस्म की सामग्रियों का इस्तेमाल करते हुए पाये जाने पर संबंधित ही जिम्मेदार होंगें। डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन के अधूरे कार्यों को नियमानुसार जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाय। निर्माण कराये गये आवासों की रंगाई-पोताई आदि कार्यों से सुजज्जित कर रिपोर्ट समय से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नये मतदाताओं के साथ ही सभी ग्रामवासियों को मतदान के महत्व को बताकर मतदान के लिए प्रेरित करें। बैठक में सीडीओ डॉ. महेंद्र मिश्रा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ आरके भारती, डीपीसी अनिल केशरी व किरन सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed