सोनभद्र। जिले के तीनों तहसील के सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुनवाई के दौरान 195 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। इनमें से महज 16 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। शेष 179 मामले लंबित रह गए। सुनवाई कर रहे उच्चाधिकारियों ने मातहतों को सप्ताह भर के भीतर मामलों का निपटारा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सदर तहसील में डीएम अमित कुमार सिंह और एसपी किरीट राठोड ने पीड़ितों के दुख, दर्द को सुना। यहां 78 प्रार्थना पत्र पहुंचा। इनमें से मौके पर आठ मामलों का निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने राजस्व कर्मियों को फोर्स के साथ मौके पर जाकर भूमि संबंधित विवादों का निस्तारण करें। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसडीएम शादाब असलम, तहसीलदार विकास पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर घोरावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र मिश्रा ने किया। सीडीओ के समक्ष 82 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। इनमें से पंाच मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि 3 मामलों को टीम भेजकर निस्तारित किया गया। शेष मामलों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। एसडीएम प्रशिक्षु आईएएस मनिकंडन ए, तहसीलदार सुरेश शुक्ला, बीडीओ निरंकार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय इत्यादि मौजूद रहे। दुद्धी: तहसील सभागार अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से जुड़े 35 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इनमें से तीन मामलों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। टीमें को भेज करी दो मामलो का निस्तारण कराया गया। उन्होंने कहा कि अवशेष मामलों को सप्ताह के भीतर हर हाल में निस्तारण कर ले। एसडीएम रामचंद्र यादव, एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, सीओ अभिषेक सिंह, कोतवाल विनोद यादव आदि मौजूद रहे।