फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गेम, संगीत व नृत्य रहा मेले के आकर्षण का केन्द्र

गेम, संगीत व नृत्य रहा मेले के आकर्षण का केन्द्र

Mon, 24 Dec 2018 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
गेम, संगीत व नृत्य रहा मेले के आकर्षण का केन्द्र
शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर के केन्द्रीय विद्यालय मैदान में शनिवार को महिला स्वावलंबन एवं महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से वनिता समाज द्वारा आनंद मेले का आयोजन किया गया। इसमें संगीत, नृत्य एवं गेम मेले का आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वनिता समाज की अध्यक्षा करबी सेन व मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन ने संयुक्त रूप से फीता काट तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की पूजन-अर्चना कर आनंद मेला का शुभारंभ किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथियों को मेला प्रांगण पहुंचने पर समाज की उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सचिव मुक्ता सक्सेना ने समाज की वरिष्ठ सदस्याओं के साथ सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राओं की बैंड पार्टी की स्वागत धुन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मेले में वनिता समाज की सदस्यों के 35 स्टालों के अतिरिक्त 120 से अधिक स्थानीय एवं बाहरी एजेंसियों ने भी अपने स्टाल सजाये। जिसमें बैक, बीमा एजेसियों के साथ पूर्वांचल की मेडिकल संस्थानों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मेला प्रागंण में खान-पान, घरेलू जीवन की उपयोगी सामग्री, गेम, संगीत, नृत्य का आनंद लोगों ने उठाया। मेला के मौके पर स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा कला, विज्ञान तथा शिल्प की प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसका शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा आयोजन समिति के साथ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया तथा मॉडल तैयारकर्ता छात्रों से उनकी कार्य पद्धति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके प्रयास को उत्कृष्ट सोच बताया। मेला देखने के लिए आए लोगों के मनोरंजन के लिए वनिता समाज द्वारा स्थानीय स्तर पर आर्केस्ट्रा का मंचन कराया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक ए के तिवारी, रेखा तिवारी अध्यक्ष सुहासिनी संघ, रिहन्द विद्युत गृह के मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी, स्वरूपा मुखर्जी, महाप्रबंधक आलोक गुप्ता, संजय मिश्रा, महाप्रबंधक एस मैथ्यू आदि के साथ भारी संख्या में ग्रामीण व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed