फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मिलने के अवसर होते है मेले व त्यौहार

मिलने के अवसर होते है मेले व त्यौहार

Mon, 05 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
मिलने के अवसर होते है मेले व त्यौहार
अनपरा(सोनभद्र)। ऊर्जांचल के आस्था के केंद्र कहे जाने वाले झिंगुरदह हनुमान मंदिर पर दीपावली पर लगने वाले पांच दिवसीय मेले का सोमवार को शुभारंभ किया गया। मेले का शुभारंभ झिंगुरदह परियोजना के जीएम चिंतरन सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार एक दूसरे से मिलने के अवसर होते है। प्राचीन समय में जब संचार और परिवहन की सुविधायें नहीं थी तो मेले नात-रिश्तेदार व दोस्तों के मिलने का केंद्र रहते थे। विशिष्ट अतिथि अणुव्रत समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सी जैन ने कहा कि ऊर्जांचल के संकट मोचन कहे जाने वाले झिगुरदह हनुमान मंदिर मे नागरिकों की गहरी आस्था है। मेले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित अन्य प्रांतों से नागरिक हनुमान जी का दर्शन करने के लिए आते है। सामाजिक कार्यकर्ता आर डी सिंह ने कहा कि मंदिर का इतिहास कई सौ वर्षों पुराना है। आज भी इस मंदिर से लोगों की आस्था कम नहीं होना यह साबित करता है कि झिंगुरदह हनुमान मंदिर ऊर्जांचल का संकट मोचन है। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष अजय प्रकाश पांडेय, महामंत्री दशाराम यादव, कोषाध्यक्ष अरविन्द केशरी, अनपरा कोतवाल शैलेष राय, मोरवा टीआई, प्रमोद शुक्ला, मनोज शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed