{"_id":"5bdb402abdec221a020c54ee","slug":"61541095466-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा परियोजना ने गुरूवार को किया रिकार्ड विद्युत उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा परियोजना ने गुरूवार को किया रिकार्ड विद्युत उत्पादन
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। उत्पादन निगम की अनपरा बिजलीघर ने गुरुवार को रिकार्ड विद्युत उत्पादन कर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। गुरूवार को 2630 मेगावाट के सापेक्ष अनपरा तापीय परियोजना की सभी इकाईयों से 2572 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था।
अनपरा बिजली घर की पांचवीं इकाई की क्षमता रोटर की समस्या के कारण लगभग 70 मेगावाट कम हो जाने के बाद बिजलीघर की वर्तमान क्षमता घट जाने के बाद इस कीर्तिमान को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में बिजलीघर हजार मेगावाट से अधिक क्षमता वाले देश के कोयला आधारित तापीय बिजलघरों में पहले ही टाप टेन (आठवां) बिजलीघरों के फेहरिस्त में अपना स्थान बना चुका है। इस दौरान अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की पहली,दूसरी,तीसरी से क्रमश: 210 मेगावाट तथा 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 505 मेगावाट तथा पांचवीं 435 मेगावाट, छठवीं से 507 मेगावाट, सातवीं से 406 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। इस दौरान फूल लोड से सभी मशीनों के चलने से परियोजना प्रबंधन भी गदगद नजर आया। इससे पूर्व 13 अक्टूबर को भी परियोजना की सभी इकाईयों से रिकार्ड उत्पादन किया गया था।