{"_id":"5ad78f994f1c1bb56a8b4d94","slug":"61524076441-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन का भुगतान न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन का भुगतान न होने पर फूटा गुस्सा
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बकाया वेतन, पेंशन का भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर बढ़ौली-कुसाही पेयजल परियोजना कार्यालय पर बुधवार को उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति ने प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि जायज मांगों को पूर्ण अविलंब नहीं किया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि शासन ने हैंडपंपों के रिबोर का काम ग्राम पंचायतों एवं प्रमुख सचिव नगर विकास ने जल निगम द्वारा कराए जाने वाले परंपरागत कार्यों को अन्य कार्यदायी संस्थाओं से कराने का निर्देश दे दिया है। यह प्रदेश की जनता के हित में नहीं है। शासन के मंशानुसार जनहित में कार्य करने के बावजूद दो माह से सप्तम वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रहा है। जल निगम के अधिकारी व कर्मचारी जनहित में कार्य कर रहे है, फिर भी उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि अप्रैल माह से नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ हो गया है। वेतन न मिलने के कारण कई कर्मचारी अपने बच्चों का स्कूलों में दाखिला दिलाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि अविलंब बकाया वेतन, पेंशन का भुगतान कराने के साथ ही अन्य मांगों को पूर्ण किया जाए। ऐसा न होने पर संगठन विभाग के खिलाफ व्यापक पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। इं. सीबी सिंह, इं.एसके उपाध्याय, इं. पीसी यादव, इं.जर्नादन यादव, इं.सीताराम यादव, इं.अनिल मौर्य, इं.भूपेंद्र कुमार, इं. मंगल राम, रिजवान खां, इं. धीरज शुक्ला, इं. विवेक यादव, वृजभपूषण पांडेय, अमरनाथ, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन