फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कई गांवों में पानी का संकट गहराया

कई गांवों में पानी का संकट गहराया

Sat, 10 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कई गांवों में पानी का संकट गहराया
सोनभद्र। गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों के हैंडपंप और कूपों का जलस्तर नीचे खिसकने शुरू हो गया है। पानी के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार को सदर तहसील क्षेत्र के चार प्रधानों ने एसडीएम को टैंकर से पेयजलापूर्ति कराने के लिए पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

एसडीएम को ग्राम पंचायत निपराज के प्रधान फूल सिंह ने अवगत कराया कि कमोजी के दलित, यादव, गुप्ता बस्ती, निपराज के दलित, मौर्या, यादव टोला में लगे हैंडपंपों ने पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। इससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। ग्राम पंचायत घटिहटा की प्रधान बिमला देवी, ग्राम पंचायत बरगवा के प्रधान अजय कुमार और ग्राम पंचायत खटौली की प्रधान अंतिया ने कहा कि उनके गांवों में लगे हैंडपंपों और कूपों के पानी का सूखने का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए जल निगम से टैंकरों से पेयजलापूर्ति कराई जाए, ताकि ग्रामीणों की पेयजल समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed