{"_id":"5a6225bd4f1c1b6b268b562a","slug":"61516381629-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के चलते आरोपी को पकड़ नहीं सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के चलते आरोपी को पकड़ नहीं सकी पुलिस
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी परिसर में शुक्रवार को झारखंड पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अधिवक्ताओं के विरोध के चलते पुलिस आरोपी को ले जाने में सफल नहीं हुई।
शुक्रवार को कोन थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति दुद्धी कचहरी में किसी काम से गया था। अचानक झारखंड के खरौंधी थाना की पुलिस ने उस व्यक्ति को एक अधिवक्ता के चेंबर के समीप से हिरासत में लेने का प्रयास किया तो वह विरोध करने लगा। शोर-शराबा सुनकर मौके पर अधिवक्ता पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने झारखंड पुलिस से पूछा कि इसको आप क्यों ले जाना चाहते हैं। पुलिस ने अधिवक्ताओं को बताया एक मुकदमे में काफी दिनों से यह वांछित चल रहा है। अधिवक्ता संजय कन्नौजिया, प्रभु सिंह, राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने पूछा कि क्या आप लोग स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी है ? इसपर पुलिसकर्मी शांत हो गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि कोर्ट में किसी अधिवक्ता चेंबर से किसी को उठाना गलत हैं। इसके बाद झारखंड पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई।