फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लापरवाह 120 बीएलओ के खिलाफ नोटिस जारी

लापरवाह 120 बीएलओ के खिलाफ नोटिस जारी

Mon, 25 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
लापरवाह 120 बीएलओ के खिलाफ नोटिस जारी
सोनभद्र। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों से जुड़े प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले बीएलओ को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को सदर एसडीएम विशाल यादव ने 120 बीएलओ के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सप्ताहभर में संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधान सभा निर्वाचक नामावालियों के संक्षिप्त पुर्नरीक्षण का कार्य 28 दिसंबर से शुरू किया जाना है। एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले प्रत्येक नागरिक को मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इस संबंध में राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में 24 दिसंबर की सुबह पूर्वाहं 11 बजे से एक बजे तक सदर विधान सभा के बूथ संख्या एक से दो सौ तक के बीएलओ और डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक बूथ संख्या 201 से 396 बीएलओ को प्रशिक्षण हुआ। जबकि 25 दिसंबर को पूर्वांह 11 बजे से एक बजे तक घोरावल विधान सभा के बूथ संख्या 220 से 408 और डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक ओबरा विस के बूथ संख्या एक से 108 के बीएलओ को प्रशिक्षण हुआ। उपजिलाधिकारी विशाल यादव ने बताया कि बार-बार सूचना देने के बाद भी प्रशिक्षण में से नदारद रहने वाले करीब 120 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। चेतावनी देते हुए कहा कि नोटिस का संतोष जनक जवाब न देने वाले बीएलओ के खिला कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed