{"_id":"597cd9744f1c1ba3168b486f","slug":"61501354356-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईडिल के निवासियों ने किया विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईडिल के निवासियों ने किया विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित हाइडिल कालोनी के निवासियों ने शनिवार की दोपहर उप खंड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विद्युत कनेक्शन न देने का आरोप लगाया। लोगों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
सपा के जिला महासचिव हिदायत उल्ला खां के नेतृत्व में उप खंड अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। यहां लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और विभाग पर विद्युत कनेक्शन न देने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि वे वार्ड चार और 14 के निवासी हैं। उन्होंने कनेक्शन प्राप्त करने के लिए फार्म भरकर दिया गया लेकिन अब तक उन्हें कनेक्शन नहीं दिया गया। कहा कि शासन द्वारा झुग्गी-झोपड़ी को भी विद्युत कनेक्शन देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है लेकिन विभाग के अधिकारी शासन की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। प्रदर्शन के बाद लोगों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गीता देवी, बदामी देवी, जय हिंदा देवी, निर्मला देवी, पुष्पा पांडेय, चमेली पांडेय, बृजेश कुमार, चंद्रपाल शुक्ला, मालती देवी, सूरजा देवी, ललित किशोर सिंह, रेहाना बेगम, मनोज दूबे, जय प्रकाश मौजूद रहे। उधर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता यूसी मिश्रा ने कहा कि कालोनी के लोग अवैध ढंग से रह रहे। उनके पास आवास आवंटन का कोई अभिलेख नहीं है। ऐसे में उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जा सकता। वे कनेक्शन के क्राइट एरिया में नहीं आ रहे हैं।