फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   600 workers sent home by providing ration kits

राशन किट देकर 600 श्रमिकों को भेजा घर

Thu, 14 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
600 workers sent home by providing ration kits
सोनभद्र। कोरोना संक्रमण के चलते गैर प्रांतों एवं जनपदों से जिले में आने वालों का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 600 लोग पहुंचे। इलाहाबाद समेत अन्य जिलों से करीब 200 श्रमिक पैदल चल कर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला अस्पताल और क्वारंटीन सेंटरों पर बाहर से आए सभी लोगों की थर्मल स्कीनिंग हुई। एसडीएम की मौजूदगी में सभी को राशन किट देकर बस समेत अन्य वाहनों से उनके घर भेजवा दिया गया।
विज्ञापन

बतादें कि बुधवार की अपरान्ह तीन बजे से वृहस्पतिवार की अपरान्ह तीन बजे तक गुजरात, महराष्ट, दिल्ली समेत अन्य जगहों से करीब 600 लोग आए। रात में आए लोगों को आर-आर पालीटेक्रिक कॉलेज हिंदुआरी, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबट्र्सगंज व डीएवी पब्लिक स्कूल सहिजन में रखा गया था। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. पीबी गौतम की मौजूदगी में छह सदस्यीय टीम ने बाहर से आए लोगों की थर्मल स्कीनिंग किया। पुलिस चौकी लोढ़ी के इंचार्ज मो. अरशद सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए लोगों की बारी-बारी से जांच करवाने में जुटे रहे। उधर क्वारंटीन सेंटरों पर जांच की गई। एसडीएम यमुना धर चौहान की मौजूदगी में बाहर से आए सभी लोगों को राशन किट वितरित कर उन्हें घर भेजा गया। प्रत्येक किट में दस किलो आटा, दस किलो चावल, दो किलो दाल, एक लीटर सरसो का तेल समेत अन्य सामग्री है। उधर, 21 और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जबकि 20 लोगों की रिपोर्ट भी आई है। सभी निगेटिव हैं। अब तक कुल 549 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 485 की रिपोर्ट आ गई है। इसमें से 484 की रिपोर्ट निगेटिव और एक व्यक्ति की पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed