फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   600 pregnant and 772 children deprived of regular vaccine

नियमित टीके से वंचित मिले 600 गर्भवती और 772 बच्चे

Mon, 24 Jan 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
600 pregnant and 772 children deprived of regular vaccine
जिले में घर-घर अभियान चलाकर नियमित टीके से वंचित गर्भवती महिलाओं, नौनिहालों और कोरोना टीके से वंचित बुजुर्गों का चिह्नांकन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में ब्लाकवार आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम ने लोगों के घरों-घरों तक जाकर लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पहले दिन 1616 लोगों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

नियमित टीके से वंचित गर्भवती महिलाओं के चिंहांकन कार्यक्रम में सर्वाधिक चोपन, म्योरपुर और केकराही की महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा नियमित टीके से वंचित नौनिहालों में चोपन, घोरावल, म्योरपुर और केकराही के अधिकतम लोगों ने बच्चों को नियमित टीके की एक भी खुराक नहीं लगवाई है। इस अभियान को पांच दिनों तक चला कर लोगों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद घर-घर जाकर सभी को टीका लगाया जाएगा। सोमवार को इस अभियान के तहत ब्लाक वार मिली गर्भवती महिलाओं में बभनी में 8, चतरा में 5, चोपन में 112, दुद्धी में 9, घोरावल में 72, म्योरपुर में 188, नगवां 6, केकराही 198, राबर्ट्सगंज में 2 समेत कुल 600 महिलाओं का चयन किया गया है। शून्य से 2 वर्ष आयु के नौनिहालों में नियमित टीके की कोई खुराक न लेने वाले बभनी में 18, चतरा में 12, चोपन में 197, दुद्धी में 2, घोरावल से 121, म्योरपुर से 208, नगवां से 14, केकराही से 196, रावर्ट्सगंज में 4 सहित 772 बच्चों को चिंहित किया गया है।
विज्ञापन

कोविड टीके से वंचित 244 बुजुर्ग चिह्नित
जिले में कोरोना से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीके से वंचित लोगों के चिंहांकन का कार्य सोमवार से प्रारंभ किया गया। पहले दिन ही 244 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया जो शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान में बाधक बन रहे थे। जिसमें बभनी में 12, चतरा 16, चोपन 30, दुद्धी 13, घोरावल 18, म्योरपुर 46, नगवां 10, केकराही 12 और राबर्ट्सगंज 87 लोगों ने कोविड टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed