फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   60 liters of illicit liquor recovered in Kanjar Basti

Sonebhadra News: कंजड़ बस्ती में 60 लीटर अवैध शराब बरामद

Wed, 25 Jan 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
60 liters of illicit liquor recovered in Kanjar Basti
राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत कंजड़ बस्ती में बुधवार को फोर्स के साथ कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने के लिए धधक रही 15 भट्ठियों को तोड़ दिया। वहीं 60 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के लिए रखे 15 क्विंटल लहन को बरामद किया। इस दौरान अवैध शराब बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर महिला और पुरुष फोर्स के साथ कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा और एसएसआई ऐश खां ने कंजड़ बस्ती में छापा मारा। फोर्स को देखते ही अवैध शराब बनाने वाले भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दो लोगों को धर दबोचा, जबकि कई फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर शराब बनाने के लिए धधक रही करीब 15 भट्टियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा फावड़े और सब्बल से कच्ची शराब बनाने के लिए जमीन के अंदर प्लास्टिक थैलों में रखे करीब 15 क्विंटल लहन को भी बरामद कर नष्ट कर दिया। कोतवाल के निर्देश पर पुलिस कर्मी शराब बनाने के उपकरणों को कब्जे में लेकर कोतवाली लेकर चले गए। कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने कहा कि अवैध शराब बनाने के आरोप में चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

शराब बनाने के उपकरण के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
अनपरा। थाना क्षेत्र में कई दिनों से अवैध शराब बनाने वाले अड्डों पर चल रही कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने मंगलवार की रात पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। दोनों पर अवैध शराब का धंधा करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम पुलिसकर्मियों ने रणहोर में दबिश दी। जहां पुलिस को देख धंधेबाजों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दो को हिरासत में लेकर खोजबीन शुरू की तो 20 लीटर ताजी कच्ची शराब के साथ शराब बनाने का उपकरण और लगभग पांच क्विंटल लहन बरामद किया गया। जब दोनों को थाने लाया गया तो उनकी पहचान राजाराम गुप्ता और पुत्र रमेश गुप्ता निवासी रणहोर के रूप में हुई। दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed