{"_id":"644ab245b3d40556a90b972c","slug":"5779-children-will-give-navodaya-entrance-exam-at-14-centers-sonbhadra-news-c-20-1-176100-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 14 केंद्रों पर 5779 बच्चे देंगे नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 14 केंद्रों पर 5779 बच्चे देंगे नवोदय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
सोनभद्र। जिला पुस्तकालय राबर्ट्सगंज में बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव एवं जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर के प्राचार्य एसपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 29 अप्रैल को होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सकुशल कराने पर चर्चा हुई।
प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए सभी 14 केंद्राधीक्षकों एवं सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों के साथ एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रवेश परीक्षा के स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा कदाचार रहित परिवेश में आयोजन से सम्बंधित पहलुओं पर विस्तार से प्राचार्य एसपी सिंह ने प्रकाश डाला तथा चयन परीक्षा की प्रक्रियाओं की सभी को जानकारी दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्राधीक्षकों से इंविजिलेटर की आवश्यकता की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें निर्देशित किया कि नियमानुसार आवश्यक संख्या में इंविजिलेटर्स की व्यवस्था संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से वार्ता कर तथा उन्हें पत्र देकर कर लें। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय बहुआर के कक्षा छह में 80 सीटों पर नामांकन (प्रवेश) के लिए 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का आयोजन सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित किया गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले भर से 5779 बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन
ये विद्यालय बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राबर्ट्सगंज स्थित आरएसएम इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, एसएसयूपीआईसी रामगढ़, बीआईसी घोरावल, जीआईसी घोरावल, रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन, जीआईसी पिपरी, जीआईसी अनपरा, जीआईसी एवं जीजीआईसी दुद्धी, जीआईसी एवं जीजीआईसी बभनी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।