{"_id":"62af69c6d5b8ee56df16f648","slug":"52520-tribals-will-get-lease-on-tribal-pride-day-sonbhadra-news-vns6597584118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजाति गौरव दिवस पर 52,520 आदिवासियों को मिलेगा पट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजाति गौरव दिवस पर 52,520 आदिवासियों को मिलेगा पट्टा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने रविवार को सेवा कुंज आश्रम चपकी का दौरा किया। उन्होंने इलाके की समस्याओं के बारे में जानकारी के साथ ही वनाधिकार पट्टा के निस्तारण की प्रगति की जानकारी भी ली।
कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र रविवार को पिपरी स्थित गेस्ट हाउस से सीधे सेवाकुंज आश्रम चपकी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धारा 20 की जमीनों पर काबिज लोगों को वनाधिकार कानून के तहत लाभ दिए जाने के कार्यों की समीक्षा की। दुद्धी तहसील क्षेत्र में 52,520 दावों का निस्तारण कर 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती यानी आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने के दौरान आयोजित कार्यक्रम में पट्टा वितरण पर चर्चा की। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश संगठन मंत्री आनंद ने वनाधिकार कानून के तहत पट्टा वितरण को लेकर दावों के जल्द निस्तारण के पहल करने की पेशकश की। इस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को दावों के निस्तारण के लिए निर्देशित करने का आश्वासन दिया। एसडीएम और आनंद ने बताया कि तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों में ग्राम स्तरीय समितियों का पुनर्गठन कर लिया गया है। ऐसे में नए सिरे से पट्टों का ग्राम स्तरीय समिति द्वारा सत्यापन कर लिया जाए। इसके अलावा आनंद ने आदिवासी वनवासियों से जुड़ी तमाम समस्याएं कमिश्नर के समक्ष रखी। कमिश्नर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। चर्चा है कि 15 नवंबर को इतने बड़े मुद्दे के हल होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कार्यक्रम लग सकता है। आनंद ने कहा कि मुद्दा बड़ा है, किसे बुलाना है, यह प्रदेश सरकार निर्णय करेगी। इस मौके पर एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष बभनी मनोज कुमार सिंह, देवनारायण खरवार आदि मौजूद रहे।