फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   52 quintals of paddy sold at one center, silence on the rest

एक केंद्र पर बिका 52 क्विंटल धान, शेष पर सन्नाटा

Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
52 quintals of paddy sold at one center, silence on the rest
राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी धान क्रय केंद्र पर धान की विक्री करते किसान। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। किसानों के उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में एक नवंबर से 57 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू करा दी गई है। पहले दिन सिर्फ एफसीआई केंद्र नवीन सब्जी मंडी राबर्ट्सगंज में धान खरीद हुई। अन्य केंद्रों पर अभी बोहनी नहीं हो पाई। क्रय केंद्रों पर धान खरीद संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नई नीति के तहत बटाईदार भी धान बेच सकेंगे।
विज्ञापन

शासन ने जिले में वर्ष 2021-22 में एक लाख 51 हजार मिट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। धान खरीद के लिए अभी तक 57 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिले में धान खरीद के लिए छह संस्थाओं को ही अधिकृत किया गया है। खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीसीयू, भारतीय खाद्य निगम, यूपीएसएस और मंडी परिषद को धान खरीद के लिए शासन से नामित किया गया है। इस साल नैफेड, एफपीओ, कर्मचारी कल्याण निगम, एनसीसीएफ सहित अन्य संस्था को धान खरीद के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। धान खरीद शुरू होने के पहले दिन सिर्फ नवीन मंडी समिति राबर्ट्सगंज स्थित एफसीआई केंद्र पर बोहनी हुई। यहां आए सदर ब्लॉक के उमरीकला गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र अमरनाथ का 52 क्विंटल धान तौल कराया गया। किसान का कहना है कि धान की उपज 20 अक्तूबर तक तैयार हो गया था। इसलिए धान खरीद के पहले दिन आ गया। नगर के हाइडिल मैदान सहित अन्य क्रय केंद्रों पर बोहनी नहीं हो सकी। क्रय केंद्रों पर धान तौल के लिए मजदूर किसानों का इंतजार करते हुए दिखे। सभी केंद्रों पर झरना, पंखा, तौल कांटा, बोरा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 57 केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन एफसीआई गोदाम पर एक किसान से धान खरीद हुई। अन्य केंद्रों पर धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। - संजय पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed