{"_id":"5c87f4bbbdec2214154e9952","slug":"51552413883-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस: सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मिली 24 घंटे की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस: सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मिली 24 घंटे की मोहलत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 28 जोनल एवं 131 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। आचार संहिता लगने के बावजूद कई स्थानों पर कई राजनैतिक दलों का होर्डिंग एवं पोस्टर लगने की शिकायत मिल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 24 घंटे के भीतर प्रचार-प्रसार से संबंधित सभी होर्डिंग एवं पोस्टर को हटवाने का निर्देश दिया है। जिन सेक्टरों होर्डिंग पोस्टर लगा मिलेगा, वहां के मजिस्ट्रेटों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लोक सभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों को 28 जोन एवं 131 सेक्टर में विभाजित किया गया है। घोरावल विधान सभा में छह जोनल मजिस्ट्रेट, 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट, राबर्ट्सगंज विस क्षेत्र में नौ जोनल मजिस्ट्रेट, 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट, ओबरा विस में छह जोनल मजिस्ट्रेट, 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में सात जोनल मजिस्ट्रेट और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इनके अलावा प्रत्येक विस क्षेत्र में एक-एक सहायक व्यय प्रेक्षक, दो-दो वीडियो निगरानी टीम, एक-एक वीडियो अवलोकन टीम, एक-एक लेखा टीम, तीन-तीन उडन दस्ता टीम और तीन-तीन स्थायी निगरानी टीमें बनाई गई है। दस मार्च को भारत निर्वाचन आयोग ने नामाकंन, मतदान, मतगणना की तिथियों की घोषणा की। आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार से संबंधित होर्डिंग, पोस्टर और बैनरों को हटवाना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी दुरूह-नक्सल इलाकों में कई जगहों पर होर्डिंग लगी हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 24 घंटे के होर्डिंग, पोस्टर और बैनरों को हटवा कर जोनल मजिस्ट्रेटों को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले सेक्टर मजिस्ट्रेटों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।