{"_id":"5c38dcdbbdec22734a6fd06a","slug":"51547230427-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी पीजी कालेज के छात्रों ने जाना ऊर्जांचल में प्रदूषण का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी पीजी कालेज के छात्रों ने जाना ऊर्जांचल में प्रदूषण का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। दुद्धी तहसील स्थित बीआरडी पीजी कालेज के 65 छात्र-छात्राओं का एक दल शुक्रवार को छात्र संघ के बैनर तले एक दिवसीय पर्यावरण अध्ययन यात्रा के तहद अनपरा, औडी, रेनूसागर, पिपरी सोनवानी, बेलवादह का दौरा कर ऊर्जांचल में व्याप्त प्रदूषण की स्थिति देख चिंता जताई।
छात्र संघ के अध्यक्ष परमजीत सिंह, उपाध्यक्ष पूजा कुमारी, छात्र नेता महेश, प्रकाश अग्रहरी ने बताया कि अनपरा बाजार में गंदगी, तापीय परियोजनाओं की चिमनियों से राख मिश्रित धुआं, पिपरी सोनवानी के खेतों में राख से हो रहे नुकसान और बेलवादह के जलाशय में छोड़े जा रहे राख का हाल देख बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जताई। प्रदूषण की चर्चा करते हुए शुभा प्रेम ने कहा कि दुनिया भर में उधोगो की स्थापना हुई है तो प्रदूषण रोकने के नियम भी बने है। जिसका पालन न होने से यह क्षेत्र आज देश का तीसरा अति प्रदूषित क्षेत्र में तब्दील हो गया है। उन्होंने एनजीटी के आदेश और क्षेत्र में प्रदूषण से उपजी स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। छात्रो ने कहा कि इस समस्या पर सरकार को गंभीर होना चाहिए। सत्यम कुमार, सीमांत, अलोक कश्यप, अमन, अनुष्का, मंजू, जूही, प्रिया कौर, रोशनी, नीरज, अग्रहरी, प्रिया, आकांक्षा झा आदि शामिल रहे।