फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   देहरादून ने सोनभद्र को 16 रन से हराया

देहरादून ने सोनभद्र को 16 रन से हराया

Mon, 07 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
देहरादून ने सोनभद्र को 16 रन से हराया
दुद्धी। नगर के टाउन क्लब मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को देहरादून और सोनभद्र के बीच मैच खेला गया। इसमें देहरादून की टीम ने सोनभद्र को 16 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैन आफ द मैच ऋषभ को अनिल कुमार ने पुरस्कृत किया। रविवार को टास जीतकर सोनभद्र की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून की टीम ने 19.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 194 रन बना डाले। इसमें मध्यम क्रम के बल्लेबाज सत्यम ने तीन छक्का व तीन चौका जड़कर 51 रन बनाया। ऋषभ ने दो चौके व पांच छक्के लगाकर 44 रन, बृज श्याम ने तीन चौके और एक छक्का लगाकर 25 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सोनभद्र की टीम 18.3 ओवरों में 178 रन पर ही सिमट गई। इस तरह देहरादूून की टीम 16 रन से विजयी हुई। मैच में बॉलिंग व बैटिंग से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 44 रन और तीन विकेट लेने वाले देहरादून के खिलाड़ी ऋषभ को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अम्पायर गौस मुहम्मद खान व इकबाल कुरैशी रहे। स्कोरिंग आर्यन जायसवाल व कमेंट्री इरफान खिलाड़ी तथा वरुण जौहरी ने किया। अगला मैच देहरादून इलेवन और ओबरा के बीच सोमवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed