फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डग्गामार वाहनों के मालिकों को नोटिस देगा परिवहन विभाग

डग्गामार वाहनों के मालिकों को नोटिस देगा परिवहन विभाग

Wed, 17 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों के मालिकों को नोटिस देगा परिवहन विभाग

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 15 साल से भी अधिक पुराने हो चुके वाहनों के स्वामियों को परिवहन विभाग नोटिस देगा। ऐसे वाहनों की जांच की जाएगी अगर वाहन चलने लायक हैं तो ठीक है नहीं तो उन्हें डग्गामार घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे डग्गामार वाहन सड़क पर दुर्घटना के कारण बन रहे हैं।

बतादें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में छाए प्रदूषण के धुंध ने उत्तर प्रदेश के हालात को लेकर बेचैनी पैदा कर दी है। इसको देखते हुए यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, हापुड़, बागपत शामली, बुलंदशहर, में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहनों को सीज करने की कार्रवाई जारी है। इसको देखते हुए जल्द ही सोनभद्र में भी पुराने वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यहां 15 साल पुराने करीब 16500 से अधिक छोटे-बड़े वाहन हैं। इनमें से अधिकांश वाहनों से निकलने वाले धुएं से वातावरण दूषित हो रहा है। सड़क हादसों में भी इजाफा हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने 15 साल से अधिक के वाहनों की जांच कर कर यह पता लगाने का निर्णय लिया है कि वह चलने योग्य है या नहीं। जांच में जो वाहन चलने लायक होंगी उन्हें चलने की अनुमति दी जाएगी। इस सबंध में उपसंभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अनिल मिश्रा ने कहा कि 15 साल से अधिक छोटे-बड़े वाहनों की सूची तैयार कर वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। शासनादेश का उलघंन कर चलने वाले वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदीप चौबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed