{"_id":"5ba28a8f867a557f195f4201","slug":"51537378959-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड, बिहार बार्डर पर रखें पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड, बिहार बार्डर पर रखें पैनी नजर
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विण्ढमगंज/दुद्धी। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड नेे दुद्धी कोतवाली और विंढमगंज थाने में बाल मित्र थाना, कार्यालय, बैरक, बंदीगृह आदि का निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टरों की जांच की। एसपी ने झारखंड, बिहार बार्डर से आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखने और पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करने का निर्देश दिया। दुद्धी कोतवाली के कंप्यूटर कक्ष में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
सुबह 11 बजे एसपी ने दुद्धी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक कक्ष, बंदी गृह, मालखाना, कार्यालय, कम्यूटर कक्ष, बैरक, मेष और परिसर का निरीक्षण किया। कार्यालय में दीवार पर टंगे क्राइम चार्ट, हिस्ट्रीशीटर चार्ट अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। एसपी ने कोतवाल विनोद यादव से अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दीवान को रिकार्ड्स को व्यवस्थित तरिके से रखरखाव करने के निर्देश दिया। कंप्यूटर कक्ष में साफ-सफाई न होने पर एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब हम अपने घर मे गंदगी नहीं पसंद करते तो जिस जगह काम करते है वहां गंदगी क्यों रखते हैं। सदैव साफ-सुथरा रखने का निर्देश संबंधितों को दिया। यहां से एसपी विण्ढमगंज थाने पहुंचे। एसपी ने थानाध्यक्ष को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि थाना झारखंड, छत्तीसगढ़ बॉर्डर से सटा हुआ है। इसलिए सभी जवान पूरी मुस्तैदी के साथ बॉर्डर से आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखें, ताकि किसी तरह का इलाके में अप्रिय घटना ना हो सकें। इसमें हीलाहवाली करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि थाना परिसर को स्वच्छ व सुंदर बना कर रखें जिससे आने जाने वाले फरियादी के मन में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैले और इलाके में स्वच्छता बना रहे। निरीक्षण के दौरान एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।