फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गबन के आरोपी को उठा ले गई महाराष्ट्र पुलिस

गबन के आरोपी को उठा ले गई महाराष्ट्र पुलिस

Mon, 03 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
गबन के आरोपी को उठा ले गई महाराष्ट्र पुलिस
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में शिनिवार को स्थानीय पुलिस के साथ महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने छापेमारी कर फरार चल रहे गबन के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को मुंबई पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। शुक्रवार की रात मुंबई के उडन थाने की फोर्स राबर्ट्सगंज कोतवाली में पहुंच कर आमद कराई। शनिवार की अलसुबह कोतवाली की फोर्स के साथ मुंबई पुलिस ने पंवर, पुरषोत्तमपुर समेत अन्य गांवों में गबन के फरार चल रहे आरोपी को पकडने के लिए छापेमारी शुरू की। देर रात पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को पकड लिया। मुंबई के एक दारोगा ने बताया कि कुछ माह पूर्व सामान से भरा एक ट्रक गायब हो गया है। इस मामले में जितेंद्र ने ट्रक चालक प्रभू समेत अन्य के खिलाफ गबन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। विवेचना के दौरान घटना में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले महेंद्र का नाम भी प्रकाश में आया है। वहीं पकड़े गए महेंद्र का कहना था कि उसे शक के आधार पर पुलिस फंसा रही है। प्रभू के साथ वह चालक का काम करने के लिए मुंबई गया था। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस जिस आरोपी की तलाश में आई थी उसे पकड़ कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed