{"_id":"5abd29194f1c1bed618b4616","slug":"51522346265-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती पर निकली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर जयंती पर निकली शोभा यात्रा
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के जैन साधना भवन से गुरुवार को महावीर जयंती पर गांजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकली। रास्ते भर शोभायात्रा पर पुष्पों की वर्षा होती रही। कई जगहों पर श्रद्धालुओं की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई थी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। महावीर स्वामी की आकर्षक झांकी का दर्शन कर लोग धन्य-धन्य हो गए।
सुबह साढ़े नौ बजे जैन साधना भवन से अग्रवाल समाज की ओर से निकली शोभायात्रा टैक्सी स्टैंड, पुरानी तहसील रोड, आरटीएस क्लब, पूरब मोहाल, पन्नूगंज रोड, मेन चौक होते हुए पुन: जैन साधना भवन पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने महावीर झांकी की आरती पूजन किया। साधना भवन में आयोजित विचार गोष्ठी में महावीर स्वामी के पद चिन्हों पर चलने का लोगों ने संकल्प लिया। समाज के अध्यक्ष पवन जैन ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट रहकर धार्मिक कार्य करना चाहिए। पूजन अर्चन में शामिल होने से आपसी भाईचारे की भावना जागृति होती है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार व्यक्त किया। रतन लाल गर्ग, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह, संजय अग्रवाल, रामेश्वर दास जैन, अशोक जैन, धर्मराज जैन, शंकर लाल जैन, विमल जैन, राहुुल जैन, विमल अग्रवाल, हेमंत जैन, रवि जैन, पवन जैन, सुशील पाठक, मिठाई लाल सोनी, गोविंद यादव उपस्थित रहे।