फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अब परीक्षार्थी खुद दर्ज करेंगे अपनी उपस्थिति

अब परीक्षार्थी खुद दर्ज करेंगे अपनी उपस्थिति

Sat, 10 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अब परीक्षार्थी खुद दर्ज करेंगे अपनी उपस्थिति
सोनभद्र। मिड डे मील में गड़बड़ी और छात्र संख्या को लेकर लगातार आ रही शिकायतों पर प्रशासन गंभीर हो गया है। शिकायत और समस्या को दूर करने के लिए परिषदीय स्कूलों में आने वाले बच्चे अब खुद ही उपस्थिति रजिस्ट्रर में अपना हस्ताक्षर करेंगे। अप्रैल से स्कूलों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 में जिले के 1804 प्राथमिक विद्यालयों में 178100 और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 67589 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से प्रतिदिन करीब 65-75 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल जाते हैं। अक्सर स्कूलों में छात्र-छात्राओं की फर्जी हाजिरी लगाकर मिड डे मील में गड़बड़ी की शिकायत अफसरों को मिलती रहती है। ऐसे में आठों ब्लॉक के दस-दस स्कूलों का मिड डे मील एवं बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर तलब कर जांच कराई गई तो गड़बड़ी मिली। डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से शिक्षकों को उपस्थिति रजिस्टर पर बच्चों से हस्ताक्षर करवाने का निर्देश दिया गया है। यह व्यवस्था अप्रैल माह से शुरू हो जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि फर्जी ढंग से बच्चों की रजिस्टरों पर उपस्थिति दिखाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed