{"_id":"5a5a4bd44f1c1bf0408b4b29","slug":"51515867092-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड 17 ट्रकों को किया गया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड 17 ट्रकों को किया गया सीज
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा के समीप शनिवार को चेकिंग के दौरान मिर्जापुर के एआरटीओ प्रर्वतन ओपी सिंह के नेतृत्व में वाराणसी, भदोही और सोनभद्र की टीम ने ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे 17 ट्रकों को सीज कर दिया। कागजातों के अभाव में 53 ट्रकों का चालान कर दिया। मारकुंडी घाटी में नए मार्ग पर जाम की स्थिति रही।
अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन एवं उपपरिवहन आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर जिले में 10 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक मिर्जापुर के आरटीओ के नेतृत्व में टीमें ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। शनिवार को भी टोल प्लाजा के समीप एआरटीओ ओपी सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों ने वाहनों की जांच कर कार्रवाई की। उधर ट्रांसपोर्टर, पासर, एंट्री करने वालों ने ट्रकों को इको प्वांइट से मारकुंडी तक रोक दिया था। एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे 17 ट्रकों को सीज और 53 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा से शुक्रवार की रात पार हुए करीब 555 ओवरलोड वाहनों की लिस्ट लेकर उन वाहनों का चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक वाहनों की जांच की जा रही थी।