{"_id":"59ee28ba4f1c1b71548b8a6d","slug":"51508780218-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा अध्यक्ष के लिए तीन लोगों ने पेश की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा अध्यक्ष के लिए तीन लोगों ने पेश की दावेदारी
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस की हुई बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं सभासद पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने आवेदन कर मजबूती से दावेदारी पेश की। सबसे दिलचस्प नपा अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास उम्मीदवारों का नाम भेज दिया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव में सभी पदों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी और मजबूती से लड़ेगी। कहा कि जिन लोगों ने अपना आवेदन किया है उनके नामों को चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास भेज दिया जाएगा। प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। कहा कि प्रत्याशी का चयन प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर पीसीसी सदस्य राजेश द्विवेदी, नुरूद्दीन खां, अनिल कुमार सिंह, सुशील पाठक, रामवचन चौहान, लवकुश प्रसाद केशरी, जगदीश मिश्रा, धीरज पांडेय, सेराज हुसैन, कन्हैया पांडेय मौजूद रहे।